एटीएम में चिप लगने से पहले उलीच लेना चाहते थे अधिकांश मशीनों से नगदी, उड़ीसा के तीन पकड़ाये


अन्तर्राज्यीय अपराधियों ने क्लोनिंग कर निकाली थी लाखों की राशि
रायगढ़। जिले में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए इन दिनों पुलिस गस्त तेज हो गई है। इस दौरान शनिवार को दोपहर में गस्त के दौरान खरसिया पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी के दोपहर खरसिया चौकी की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी ओडिशा पासिंग कार ओडी- 14 क्यू-9859 में घूम रहे तीन युवकों से पूछताछ किया गया तो सही जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उनकी कार का जांच किया, जिसमें एक टी-शर्ट मिला जिसमें डिस्कव्हरी मेक योर वन लिखा था, ऐसे में कुछ दिन पहले हुए एटीएम क्लोनिंग की सीसी टीवी कैंमरे में यही टी-शर्ट पहने हुए युवकों ने घटना को अंजाम दिया, जिससे पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस दौरान जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो युवकों ने अपना नाम मो. इब्राहिम उर्फ छोटू पिता मो. इसराइल (२८ वर्ष) हाथीबाड़ी बिरमित्रापुर सुंदरगढ़, अमित साहा पिता बोलाई चंद्र शाला (२७ वर्ष) हाउस नंबर ३/१८८ काशीम बाजार राजमहल साहेबगंज झारखंड हाल-मुकाम हाथीबाड़ी बिरमित्रापुर जिला सुंदरगढ़ तथा प्रफुल्ल कुमार राय पिता शंभुनाथ राय (३५वर्ष) हाथीबाड़ी बिरमित्रापुर सुंदरगढ़ का रहने वाला बताया। साथ ही आरोपियों ने बताया कि अब बहुत जल्द सभी एटीएम कार्ड चीफ युक्त हो जाएगा, जिससे क्लोनिंग करने नहीं बनेगा, इसलिए ये सभी जगह घुम-घुमकर क्लोनिंग तैयार करते थे और रुपए निकालते थे। इस दौरान ड्रिस्ट्रिक्ट एक्जिकेटिव, ट्रांजेक्शन साल्युशन इन्टरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड कंपनी त्रिलोचन साव के रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 417, 420 आईपीसी एवं 43, 66 आईटी एक्ट के तहत रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में पुलिस ने प्रेसवार्ता में बताया कि खरसिया क्षेत्र के एटीएम बूथ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार्ड रीडर में छेड़छाड़ कर ग्राहकों के एटीएम डाटा लेकर एटीएम क्लोनिंग कर पैसा निकाले जाने की जानकारी एटीएम में रुपए डालने वाली कम्पनी के ड्रिस्ट्रिक्ट एक्जिकेटिव त्रिलोचन साव द्वारा पुलिस को दी गई थी। जिससे खरसिया चौकी प्रभारी द्वारा सीसी टीवी कैंमरे का जांच किया तो तीन युवक संदिग्ध पाए गए थे, जिससे गस्त तेज करने के लिए निरीक्षक सुमंत राम साहू द्वारा टीम बनाकर एटीएम बुथ की जांच कराई जा रही थी, जिससे तीनों युवक गिरफ्तार हो गए हैं।
कपड़ा फेरी करते थे आरोपी
आरोपी मो. इब्राहिम ने बताया कि हाई स्कूल तक की पढाई करने के बाद कपड़ा बेचने का काम करता था, लेकिन पिछले एक साल से अपने साथी अमित साहा एवं प्रफुल्ल कुमार राय के साथ एटीएम क्लोनिंग कर एटीएम से पैसा निकालने का काम कर रहा है। तीनो अलग अलग प्रदेश जाते हैं और स्वयं से तैयार किया हुआ एटीएम कार्ड रिकार्डर एटीएम में लगाकर बैंक ग्राहकों के एटीएम का डाटा लेते हैं फिर दूसरे प्रदेश के अनअपग्रेड एटीएम से रुपए निकालते हैं। इस कार्य के लिए 25 फरवरी को अमित साहा और प्रफुल्ल कुमार राय के साथ राउलकेला से वाहन क्रमांक ओडी 14 क्यू 9859 एस क्रास कार से खरसिया आये और एटीएम कार्ड रिकार्डर को सुबह मेन रोड के एटीएम को पेचकस और चाबी के मदद से खोलकर लगाये था।
इस दौरान जब कोई एटीमए बुथ में जाता था तो पीछे से जाकर उसका पीन देखते थे और उसके जाने के बाद पैसा साफ कर देते थे। वहीं आरोपियों ने बताया कि अक्टूबर 2021 में कार्मेल स्कुल रायगढ़ के पास एटीएम 70,000 रुपए तथा इसी साल चक्रधरनगर क्षेत्र के एटीएम से 40,000 रुपए निकाले थे।
आरोपियों से सामान जब्त
पुलिस ने इन तीनों आरोपियों से एस क्रास स्मार्ट हाईब्रिड कार का आरसी बुक, रेडमी नोट-10 मोबाईल जिस पर क्लोनिंग मोबाइल एप्लिकेशन इंस्टाल, लाल रंगा का टी-शर्ट जिसमें डिस्कवरी मेक योर वन लिखा हुआ, एक नीले रंग का कैप, एटीएम कार्ड रिकार्डर, एक पेचकस, एटीएम खोलने का एक मास्टर चाबी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close