पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर रायगढ़ जिला भाजपा जश्न में डूबी, निकला विजय जुलूस

‘मोदी का सुशासन’ और ‘ममता के कुशासन का अंत’ , नारा गूंजा; सोनी झालमूरी वाले ने मुफ्त में बांटी झालमूरी

रायगढ़ ।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा रायगढ़ ने शहर में विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इसे मोदी के सुशासन की जीत’ और ममता के निर्ममता भरे कुशासन का अंत’ बताया। पश्चिम बंगाल की जीत पर निकली बरात में सांसद राधेश्याम राठिया, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान, महामंत्री विकास केडिया, जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी बाराती बने। और झूमकर नाचे। विजय जुलूस जिला भाजपा कार्यालय से गांधी चौक, स्टेशन चौक होते हुए नटवर हाई स्कूल के समीप सोनी झालमूरी वाले के पास पहुंचा। यहां सोनी झालमूरी वाले ने पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत पर आज मुफ्त के झालमूरी का वितरण किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद दीपेश सोलंकी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत को देखते हुए सोनी झालमूरी वाले ने आज अपना प्रतिष्ठान आम जनता के लिए मुफ्त में खोलकर खुशी का इज़हार किया। नटवर हाई स्कूल के समीप सोनी झालमूरी वाले के यहां लोगों का हुजूम टूट पड़ा। झालमूरी खाकर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। सांसद राधेश्याम राठिया* ने कहा, “यह मोदी जी के सुशासन की जीत है। पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा के विकास पर भरोसा जताया है।” महापौर जीवर्धन चौहान* ने कहा, “ममता के निर्ममता भरे कुशासन का अंत हो गया। जनता ने जो जनादेश दिया है, वह ममता सरकार की गुंडागर्दी को जड़ से उखाड़ फेंकेगा। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा, “यह जनादेश पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए है ।कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास पर लगी मुहर है। जनादेश का ऐसा तूफान आया जिसने टीएमसी के गढ़ को सदा के लिए ढहा दिया। महामंत्री विकास केडिया* ने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता ने देश का मिजाज बता दिया कि लोग मोदी सरकार और उसकी नीतियों से प्रभावित हैं। यह जीत उन हजारों कार्यकर्ताओं को सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होंने भाजपा सरकार बनाने का सपना देखा था। आज उनका सपना पूरा हुआ। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने इस जीत को सच्चाई की जीत बताते हुए कहा, “मोदी सरकार पर जनता ने पूरा भरोसा जताया है। इस जनादेश के बाद पश्चिम बंगाल में विकास की शुरुआत होगी और बंगाली लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा* ने कहा, “यह जीत हिंदुत्व विचारधारा की जीत है। हिन्दू को कमजोर समझने वाली ताकतों की हार हुई है। पश्चिम बंगाल की जनता ने घुसपैठियों के गाल पर करारा तमाचा मारा है। महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कहा, “यह महिलाओं के विश्वास की जीत है। जो रात को घर से निकलने में भयभीत होती थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए। महिलाओं के जनादेश ने बता दिया कि उन्हें ममता बनर्जी की वो सरकार नहीं चाहिए जहां महिलाओं की अस्मिता सुरक्षित नहीं है।”

मोदी-ओपी के विकास से जनता का बढ़ा भरोसा:- सोनी झालमूरी
सोनी झालमूरी वाले* ने कहा, “जीत की खुशी में आज झालमूरी मुफ्त में खिलाई जा रही है। देश में मोदी और प्रदेश में ओपी चौधरी के विकास कार्यों को देख जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है।” उन्होंने बताया, “मोदी जी के झालमूरी खाने के बाद बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। गरीब के इस दुकान में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी* भी आ चुके हैं। सांसद राधेश्याम राठिया* की जीत पर भी वे लोगों को मुफ्त में झालमूरी खिला चुके हैं।”
विजय जुलूस में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए।

इनकी रही मौजूदगी
पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता,प्रदेश मंत्री रत्थु गुप्ता,महामंत्री जतिन साव वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला,श्रीकांत सोमवार सभापति डिग्री साहू,असलम हुसैन,सनत नायक,मोहन कुर्रे, सुरेश गोयल,नरेश पंडा,राजेश बेहरा,अनुपम पाल,मंजुल दीक्षित, पावन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,लक्ष्मी विश्वास,पार्षद पूनम पटेल सोलंकी,त्रिवेणी डहरे,अमित शर्मा,मुक्तिनाथ बबुआ,आशीष ताम्रकार,दीपक सिदार,संजय अग्रवाल,प्रवीण द्विवेदी,जुगनू राठौर,पवन शर्मा पुसौर जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशंकर चौहान, अरुण कतोरे,रविंद्र भाटिया,उमा उपाध्याय, शीला तिवारी, आशा बेरीवाल,लता डोरा,मीनाक्षी मेहर ,लक्ष्मी विश्वास,लक्ष्मी वैष्णव,पंकज लता मंजूलता,दीप माला महंत,दुर्गा देवांगन रानू घोष सहित कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *