रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीटर, रायगढ़ एवं मनेंद्रगढ़ में 100-100 सीटर महिला छात्रावास

■ वित्तमंत्री ओ. पी. चौधरी जी के प्रति जताया आभार
रायगढ । छत्तीसगढ़ में जारी किये गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ कोलता समाज के जिला अध्यक्ष ललित साहा एवं श्री विलीस गुप्ता युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने राजधानी रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीटर छात्रावास , रायगढ़ एवं मनेंद्रगढ़ में 100-100 सीटर महिला छात्रावास के प्रावधान का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं वित्तमंत्री श्री ओपी. चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है। रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीटर आधुनिक छात्रावास बनने से हमारी बेटियां अब बेफिक्र होकर पढ़ाई कर सकेंगी। ललित साहा ने अन्य डिग्री कॉलेजों में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग छात्राओं की आवास समस्या को लेकर शासकीय छात्रावास की मांग की थी।
एक बयान जारी कर उन्होंने बताया कि गत दिवस रायगढ प्रवास पर रेस्ट हाऊस में रात्रिभोज के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी के समक्ष कोलता समाज के विलीस गुप्ता अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कार्तिकेश्वर भोई कोषाध्यक्ष, सफेद गुप्ता किसान प्रकोष्ठ,रजत गुप्ता ने अध्ययन-अध्यापन की दिक्कत कोलेकर कोलता समाज के साथ ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए छात्रावास की मांग की थी, जिस पर सीएम साय ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भी इस मुद्दे पर चिंता जाहिर की थी। श्री साहा ने कहा कि हमारी मांग पर सार्थक कार्रवाई की गई इसलिए हम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी का दिल से आभार मानते है।



