वेलेंटाइन डे मनाने की बजाय युवा माता पिता की पूजा कर सम्मान करे – सुमीत शर्मा

वेलेंटाइन डे पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने युवाओं से किया आह्वान

रायगढ़ ।  वेलेंटाइन डे पर मातृ पितृ पूजन किए जाने का आह्वान करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने वेलेंटाइन डे को पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक बताया और युवाओं से इस दिन माता-पिता की पूजा कर उनके प्रति सम्मान अभिव्यक्त करने की बात कही। युवा भाजपा नेता ने कहा भाजपा किसी दिवस की विरोधी नहीं बल्कि 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस कर माता-पिता के प्रति सम्मान और आदर की परिपाटी को बढ़ावा देना चाहती है। माता पिता को भगवान का दर्जा दिया गया है। यह सम्मान भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। माता पिता की पूजा से हम आने वाली पीढ़ी को परिवारिक मूल्यों को सहेजने की प्रेरणा देते है।माता पिता की पूजा की परिपाटी से परिवारिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है और बच्चों में माता-पिता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को विकसित होती है। सुमीत शर्मा ने मातृ पितृ पूजन दिवस को भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निरूपित करते हुए कहा माता पिता की पूजा हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में मदद करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वेलेंटाइन डे के नकारात्मक पहलुओं से बचाव होता है। वेलेंटाइन डे से जुड़े नकारात्मक पहलुओं, जैसे प्रेम विवाह और बढ़ते अवैध संबंधों से भी आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकेगा। वेलेंटाइन डे के दिन माता पिता की पूजा कर युवा समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है। इससे माता-पिता के प्रति सम्मान और आदर की भावना बढ़ेगी।माता पिता की पूजा से बच्चों में आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास भी बढ़ेगा जो उनके स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। मातृ पितृ पूजन दिवस परिवार में एकता और सामंजस्य को बढ़ावा भी देगा। सुमीत ने पारिवारिक सामंजस्य को खुशहाल जीवन के लिए आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *