गण-पर्व पर सशिमं लोचन नगर में लहर-लहर लहराया तिरंगा , नन्हे-मुन्नों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोहा

■ गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया


रायगढ़ । सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि वार्ड नं. 22 की पार्षद श्रीमती कविता केशव जायसवाल ने अपने पति के साथ उपस्थित होकर ध्वजा फहराया । साथ में  फिरत जायसवाल (नगर निगम के ठेकेदार) एवं  डी. पटनायक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। (स.शि.मं. उपाध्यक्ष )एवं विद्यालय के प्राचार्य कुबेर लाल माली सरंक्षक के रूप में उपस्थित थे ।  रंगारंग कार्यक्रम के पूर्व सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई।
ध्वजा फहराने के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता, ओम् एवं माँ सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तिलक रोली एवं श्रीफल से अतिथियों का सम्मान किया गया। प्राचार्य द्वारा परिचय कराने के पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत, कविता पाठ, भाषण ,विविध नृत्य, पिरामिड, लेजीम एवं नाटक इत्यादि की मनोहारी प्रस्तुति दी गई ।
इस अवसर पर अनेक अभिभावक बंधु-भगिनी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति गणतंत्र दिवस के महत्व पर मुख्य अतिथि के उद्बोधन द्वारा हुई। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं अभिभावकों ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनके रंगारंग प्रस्तुतियों को मुक्त कंठ से सराहा और करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया ।
कार्यक्रम का सफलता पूर्वक मंच संचालन आचार्या श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने किया। अंत में प्राचार्य ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *