142 माताओं के वात्सल्य एवं ममता की छाँव में नन्हे-मुन्नों की थिरकन व कलरव से गुंजायमान हुआ सशिमं परिसर
■ सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर में ‘मातृ शक्ति’ एवं ‘शिशु नगरी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
रायगढ़ । सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर, रायगढ़ में आज सरस्वती शिक्षा संस्थान की योजनानुसार ‘मातृ शक्ति संगम’ कार्यक्रम एवं ‘शिशु नगरी’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा तिवारी (महिला समन्वयक संयोजिका, मातृ शक्ति संगम), कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती चैताली राय (जिला महिला संरक्षण अधिकारी), विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि रेखा साहनी (उत्तम इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्या), श्रीमती सुजाता साहू (सह-संयोजिका मातृ शक्ति) एवं श्रीमती सरिता सिन्हा (जेंडर विशेषज्ञ) ने दीप प्रज्वलन कर की।
मुख्य आकर्षण एवं गतिविधियाँ
सम्मान: माँ शारदा वंदना के बाद अतिथियों का तिलक-रोली और गीता की पुस्तक, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ एवं तुलसी पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। आचार्या श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति:
विद्यालय के कक्षा अरुण, उदय, प्रथम एवं द्वितीय के भैया-बहनों ने नृत्य कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की लगभग 142 माताएं उपस्थित थीं।
प्रबोधन:
मुख्य अतिथि श्रीमती सुजाता साहू ने ‘नारी शक्ति’ के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला, एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दर्शन और व्यवहार पर विचार व्यक्त की। अध्यक्ष श्रीमती चैताली राय ने मातृ शक्ति और नारी के योगदान एवं भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती डॉक्टर रश्मि रेखा साहनी ने कुटुंब प्रबोधन पर चर्चा की। मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा तिवारी ने परिवार प्रबोधन के छह आयाम के बारे में बताया। योग शिक्षिका श्रीमती सत्या उपाध्याय ने योग से होने वाले लाभ के बारे में प्रकाश डाला।










विशिष्ट माता सम्मान:
विद्यालय द्वारा विशिष्ट माताओं के सम्मान के अंतर्गत श्रीमती अनुपमा गुप्ता, श्रीमती सुधा त्रिवेदी, आशा देवांगन एवं श्रीमती लता गुप्ता का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मान किया गया।
शिशु वाटिका (शिशु नगरी)
शिशु वाटिका के अंतर्गत संस्थान की योजनानुसार 12 आयामों का प्रदर्शन किया गया। इसमें विभिन्न कलाकृतियों, हस्तनिर्मित चित्रों, पुस्तकालय, मिट्टी के बर्तन, खिलौने, फल और सब्जियों की प्रदर्शनी ने अतिथियों को आकर्षित किया।
समापन
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्र द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य कुबेर माली द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या – श्री उत्तरा महेश, विकास सोनी ,प्रतिमा गुप्ता, प्रियंका रेड्डी, पुष्पा निषाद, रेणुका ठाकुर, पुष्पांजलि साहू,तरणी साव और विमला साहू ओजस्वी उपस्थित थे।




