तरुण की तरुणाई ने किया कांग्रेस में उत्साह का संचार , प्रथम सम्मेलन में ही जमकर जुटे कार्यकर्ता

■ पार्टी को मजबूत करने की दिशा में ठोस व अभिनव कदम उठाने  को लेकर हुआ विचार-विमर्श

■ मंडल अध्यक्ष तरुण ने साथी कार्यकर्ताओं से निष्ठा के साथ किया सहयोग का आव्हान

रायगढ़ । कांग्रेस शहर मध्य मंडल का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन ।
नवनियुक्त अध्यक्ष तरुण गोयल की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम ।
रायगढ़ कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष तरुण गोयल ने अपने नियुक्ति के बाद तत्काल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जिसमें मंडल क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गण शामिल हुए और कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई गई ।
सभी प्रमुख नेता गण ने इस सभा को संबोधित किया और तरुण को बधाई देने के साथ साथ अपने विचार जाहिर किए ।पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर नई रणनीति बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया ।
कार्यकर्ता सम्मेलन रायगढ़ पंचायती धर्मशाला में आयोजित था जहां भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।
प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष शाखा यादव,ग्रामीण अध्यक्ष नागेंद्र नेगी,प्रकाश नायक,जयंत ठेठवार,हरमीत घई,संतोष राय,अरुण गुप्ता,रमेश बंसल,राजेश भारद्वाज,अनिल शुक्ला,राकेश पाण्डेय, आशीष जायसवाल,सौरभ अग्रवाल,अनुराग गुप्ता,आरिफ हुसैन,प्रभात साहू,लखेश्वर मिरि,संतोष बोहिदार समेत शताधिक संख्या में नए व पुराने कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *