रूसेन कुमार को ‘आप ‘ ने बनाया उम्मीदवार, कई पुस्तक लिख चुके CSR की ……

◆ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार एंट्री
रायगढ़ । आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम रायगढ़ के चुनाव में धमाकेदार एंट्री दर्ज करवाई है। कांग्रेस और भाजपा से आगे निकलते हुए उसने अपना महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने रुसेन कुमार को रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य नेतृत्व और शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है। रूसेन कुमार कई सालों से रायगढ़ में हैं और विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं लगातार देते रहे हैं। इन्होंने विभिन्न विषयों पर पुस्तके भी लिखी हैं और CSR(कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा अभियान का हिस्सा रहे, इस संबंध में कई आयोजन भी किया है।

रुसेन कुमार ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी के रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़ राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। रायगढ़ को एक बेहतर, स्वच्छ और विकासशील शहर बनाने का मेरा सपना है, और इसे साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूँगा।”
रुसेन कुमार ने पूरे रायगढ़ शहर वासियों एवं सम्मानीय नागरिकों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। रुसेन कुमार को पार्टी के प्रतीक चिन्ह झाडू के निशान पर जनता अपना समर्थन देगी।
रुसेन कुमार ने अपने सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पहचान बनाई है। राजनीति में आने से रायगढ़ में अलग ही उत्साह का माहौल है।
बेहतर शहर बनाने का संकल्प
रुसेन कुमार ने रायगढ़ नगर की आम समस्याओं को दूर करने और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हुए शहर प्रबंधन क्षेत्र में आने का फैसला लिया है । उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वच्छता, बेहतर बुनियादी ढाँचे और स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए सेवा करनी होगी।
पार्टी के स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत किया और विश्वास जताया कि रुसेन कुमार अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से रायगढ़ में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।
रुसेन कुमार ने कहा रायगढ़ एक महान नगर है और यहाँ के लोग गुणी, बुद्धिमान और नवीनता को अपनाने के लिए जाने जाते हैं। कला संस्कृति और संस्कार यहाँ की विशेषता है। जनता के साथ मिल कर शहर को अच्छा बनाएँगे।
जनसंपर्क अभियान होगा तेज
आम आदमी पार्टी ने रुसेन कुमार की उम्मीदवारी के बाद रायगढ़ में व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है। रुसेन कुमार शहरवासियों के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं।
जनता का समर्थन माँगा
रुसेन कुमार ने रायगढ़ की जनता से समर्थन माँगते हुए कहा, “यह चुनाव सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि रायगढ़ की जनता का है। हम सब मिलकर अपने शहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे।”
रायगढ़ में आम आदमी पार्टी की बढ़ती पकड़
आम आदमी पार्टी के इस फैसले से रायगढ़ में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। रुसेन कुमार की छवि एक सक्रिय और सामाजिक नेता की है, जो पार्टी के अभियान को गति देने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *