राहुल गाँधी शर्म करो, शर्म करो शर्म करो…भाजपा महिला मोर्चा मैदान में

महिला मोर्चा ने कहा – राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अपमान

दिवंगत सौ वर्षीय मां को गाली देने वालों को जनता माफ़ नहीं करेगी

रायगढ़ । महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी जी के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा की अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी जी की सौ वर्षीय दिवंगत माँ के लिए कांग्रेस द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में बी टी आई ग्राउंड से कांग्रेसी भवन तक भाजपा महिला मोर्चा द्वारा काग्रेंस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारे बाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया गया। इस दौरान शीला तिवारी, मंजुलता नायक, सुषमा खलखो, सविता उपाध्याय, गीतांजलि पटनायक, बिना चौहथा, मेहरुन्निशा, चंपा माली, लक्ष्मी विश्वास, संगीता चौहान, सुशीला आवडे, मधुलता पटेल,गीता नायक, आशा सिदार, पंकज लता यादव, लक्ष्मी साहू, सुमति यादव, गायत्री केशरवानी, सरिता साहिस, चंदा रजक, शारदा विश्वकर्मा,राजनी सिदार, कुंती साहू, संगीत महिला मोर्चा रायगढ़ इकाई से जुड़ी महिला सदस्यों की मौजूदगी रही। राहुल गांधी शर्म करो के नारे भी लगे। महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने समवेत स्वर में राहुल तेजस्वी की मौजूदगी में मोदी की मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया। मोर्चा नेताओं ने कहा राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान नहीं करते और मोदी की स्वर्गीय माता का राजनीति से कोई लेना देना नहीं रहा उसके बाद भी ऐसी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *