राज्य सभा सासंद देवेन्द्र प्रताप का घरघोड़ा में किया गया स्वागत

बबलू मोटवानी की रिपोर्ट
घरघोड़ा । भारतीय जनता पार्टी ने रायगढ़ राज घराने से कुवंर देवेन्द्र प्रताप सिंह को राज्य सभा सासंद बनाने के बाद प्रथम घरघोड़ा आगमन पर घरघोड़ा मंडल भाजपा द्वारा स्वागत किया गया । कुवंर देवेन्द्र प्रताप सिंह पुर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुके है छत्तीसगढ़ से तत्कालीन राज्य सभा सासंद सुश्री सरोज पाण्डेय का कार्यकाल खत्म होने के बाद कयास लगाया जा रहा था बड़े शहर से इस बार राज्य सभा सदस्य के लिए भाजपा नाम तय करेगी परन्तु सबको चौकाते हुए रायगढ़ से गोंड राज वंश के सहज सरल स्वच्छ छवि के लिए पहचाने जाने वाले कुवंर देवेन्द्र प्रताप का नाम भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने आगे रखा बताया जाता है भाजपा व संघ छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय को साधने के लिए भाजपा संगठन में प्रथम पंक्ति में रखने का संदेश साफ कर दिया।
भाजपा हमेशा नये कार्यकर्ताओं को अवसर देती है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण इस निर्णय को माना जा रहा है, देवेन्द्र प्रताप सिंह संघ के करीबी माने जाते है पुर्व में रायगढ़ जिले के कार्यवाहक भी थे।
घरघोड़ा आगमन पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगामी लोकसभा की तैयारी में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका की ओर अंगीत करते हुए मोदी सरकार की जन कल्याणकरी योजनाओं को गांव गांव में जाकर गांव चलो अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। आज के इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के शकील अहमद प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, राधेश्याम राठिया जिला महामंत्री किसान मोर्चा, सोनू सिदार जिला मंत्री अजजा मोर्चा, सहनु पैकरा मंडल अध्यक्ष, विजय शिशु सिन्हा, रितेश शर्मा, विजय डनसेना,समेनाथ मांझी, श्रीकांत राठिया, डोले पटेल, गुरूमीत पोथिवाल, विक्की साहू अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।