मोदी सरकार की वादाखिलाफी बताने और नफरत मिटाने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो यात्रा पहुंची वार्ड क्रमांक 6 में…


रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार के नेतृत्व में एवम महापौर जानकी अमृत काटजू की उपस्थिति में हाथ से हाथ जोडो यात्रा एकता और अखंडता का पैगाम लेकर वार्ड क्रमांक 6 दीनदयाल कॉलोनी स्थित बूढ़ीमाई मंदिर से प्रारंभ हुई जहाँ कांग्रेस के कार्यकर्ता वार्डवासियों के घरों में जाकर जनसंपर्क कर लोगो को अभियान की जानकारी दी।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को विकास के नाम पर छला है। आज आर्थिक रूप में देश कमजोर हो रहा है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार में हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। हर वार्ड के सभी चौक चौराहों पर यह यात्रा हम
ढोल-बाजों के साथ रैली की शक्ल में निकाल रहे हैं । हम अपनी पूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम के साथ यह बात लोगों से मिलकर उन्हें बता रहे हैं कि विकास ही कांग्रेस का नारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी जनता से झूठे वायदे नहीं किए, जो वायदे किए सत्ता में आने के बाद पूरे किए। उन्होंने बीजेपी की प्रदेश में विपक्षी पार्टी पर यह आरोप लगाया कि विपक्ष की पार्टियां जाति-धर्म के नाम पर आम जनता को ‘गुमराह कर नफरत का जहर फैला रही है लेकिन हम सब कांग्रेसियों ने यह ठान लिया है कि हम बीजेपी वालों के नफरत फैलाने वाले मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे और लोगों के बीच मोहब्बत परोसने में कामयाब होंगे जिस पर आमजनों ने तालियां बजाकर उनके इस संकल्प को ऊर्जा दी।

आज की अभियान यात्रा को वार्ड पार्षद संजय देवांगन,प्रभारी महामंत्री शाखा यादव एवम वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण गुप्ता ने भी संबोधित किया
कार्यक्रम में संजय चौहान के महंगाई वाले गीतों की श्रृंखला ने हाथ से हाथ जोडो अभियान से जुड़े लोगों को जोश से भर दिया।

आज इस हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम में मुख्य से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय ,जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शहर कांग्रेस शाखा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार,अरुण गुप्ता,संजय देवांगन,संतोष चौहान,शकील अहमद प्रमुख संगठक सेवादल, दयाराम ध्रुवे आशीष जायसवाल अध्यक्ष जिला युवक कांग्रेस, विनोद कपूर,विकास बोहिदार,सोनू पुरोहित ,गौतम प्रसाद महापात्र,बीरू गुप्ता,अनिल विश्वकर्मा,अभिषेक यादव,अभिषेक राम,दुर्गेश राम,सौरभ मिंज,सत्यप्रकाश शर्मा,बिनु बेगम,तरुण शर्मा,वकील अहमद, शर्मा,कमर खान,रेखा,अरुणा चौहान,उर्मिला लकड़ा,गौरव साव,दिनेश महन्त,कृष्णा साहू, शिव सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close