एतिहासिक होगी श्रीराम नवमी शोभायात्रा, भगवामय होगा शहर

54 सामाजिक संगठन, 20 हजार का हूजूम और मनभावन झांकियों से सजेगी यात्रा, नगर भ्रमण के दौरान स्वागत और पुष्प वर्षा की तैयारी

रायगढ़। 10 अप्रैल को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। इस अवसर पर श्रीराम रामनवमीं उत्सव समिति के तत्वावधान में एतिहासिक शोभायात्रा की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। कोरोना संक्रमण काल के दो साल

के प्रतिबंध के बाद इस वर्ष रविवार को आयोजित शोभायात्रा में वाराणसी से 8 फीट ऊंचे बजरंगबली का नृत्य व औघड़ संतो के बीच शिव विवाह की झांकी के साथ केरल के कलाकारों के द्वारा देवी देवताओं की लगभग डेढ़ दर्जन मन भावन झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा जशपुर की महिला कर्मा पार्टी, महाकाली की झांकी, राजनांदगांव व दुर्ग के 4 पॉवर जोन, 2 धूमाल पार्टी व 20 टोलियां शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाएंगी। इस शोभायात्रा में पहली बार महिलाओं की बड़ी भागीदारी के साथ करीब 20 हजार श्रद्धालुओं का हुजूम शामिल होगा।

शिवसेना की श्रीराम शोभायात्रा आज

रायगढ़ । शिव सेना
की नगर ईकाई द्वारा 9 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जावेगी। महा शोभायात्रा शनिवार शाम 4 बजे इतवारी बाजार से भगवान राम की झांकी के साथ बड़े धूमधाम से निकलेगी। शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन व जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने बताया कि शिव सेना द्वारा विगत 27 वर्षों से रामनवमी महा शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विगत दो वर्षों से कोविड के कारण शोभा यात्रा का आयोजन नही हो पाया। इस वर्ष स्थिति सामान्य होने पर रामनवमी महा शोभायात्रा निकली जा रही है। शिव सेना द्वारा महा शोभायात्रा 9 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर 4 बजे इतवारी बाजार से निकलेगी जो शहीद चौक, गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, सत्ती गुड़ी चौक, सिविल लाइन, स्टेशन चौक, गांधी प्रतिमा, सुभाष चौक,नगर निगम, रामनिवास टॉकीज चौक होते हुए इतवारी बाजार में महाभण्डारे के साथ समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *