सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर में गणित मेला का गरिमामयआयोजन


रायगढ़ । भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय गणित मेले के आयोजन के तारतम्य में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय लोचन नगर रायगढ़ में भी गणित मेला का आयोजन किया गया ।  सभी छात्रों ने मजेदार गणितीय गतिविधियों एवं खेलो, मॉडल चार्ट आदि के माध्यम से गणित के रोचक और सरल तरीके से ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा प्राप्त की।
गणित मेले का आयोजन विद्यालय के सभा कक्ष में प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ हुआ।  मुख्य अतिथि गणित के ज्ञाता  डी.पटनायक (उपाध्यक्ष सशिम समिति रायगढ़, सशिमं लोचन नगर विद्यालय के प्रभारी)जी रहे हैं।उनके साथ मंच पर प्राचार्य कुबेर लाल माली, वरिष्ठ आचार्य अंजनी श्रीवास्तव,गणित विषय के आचार्य विकास सोनी एवं सुश्री वीणा सिंह भी मंचासीन हुईं।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने किया एवं छायांकन छात्र लखन पटेल एवंआचार्या प्रतिमा गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा सरस्वती माता,ओम,भारत माता एवं गणिताचार्य श्रीनिवास रामानुजन की छाया चित्रों के समक्ष पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया गया।साथ ही दीप मंत्र का गायन हुआ।इसके बाद सरस्वती वंदना वाद्य यंत्र के साथ सामूहिक रूप से की गई।फिर अतिथि परिचय प्राचार्य जी ने कराया एवं छात्रों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। गणितीय विधाओं एवं गणितीय खेलों का शुभारंभ हुआ।सर्वप्रथम समर पटेल ने अंग्रेजी भाषा में श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय एवं उनके जीवन के रोचक तथ्यों को उजागर किया। इसके साथ ही अन्य छात्रों ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और अपने विचार व्यक्त किये।इसके बाद शिशु विभाग एवं प्राथमिक विभाग के भैया बहिनों के द्वारा उल्टी गिनती, सीधी गिनती,पहाड़ा आदि का रोचक खेल प्रदर्शित किया जिसे सभी ने मुक्त कंठ से सराहा।इसके बाद भैया बहिनों द्वारा तैयार किए गए गणितीय मॉडल का प्रदर्शन किया गया जो काफी प्रशंसनीय एवं रोचक रहा है,इसमें अंजलि किसान ने प्रथम स्थान अर्जित किया।इसके बाद गाजर, पालक, मूली एवं प्याज आदि से गणितीय आकृतियों की रंगोली सजाई। इसके बाद गणित के आचार्य विकास सोनी ने गणित को रोचक एवं सरल बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए और छात्रों को गणित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वीणा सिंह ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर चर्चा करते हुए कविता के माध्यम से अनेक गणित की खेल बताए। इसके बाद मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री डी.पटनायक जी ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन में घटित अनेक घटनाओं को बताते हुए गणित के नियमित अभ्यास के विषय में छात्रों को प्रेरणा की और कहा कि गणित ही नियमित अभ्यास से सबसे सरल और रोचक विषय हो जाता है। फिर छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न गणितीय चार्टों का प्रदर्शन किया गया। इस मेले में लगभग 10 गणित के मॉडल,विभिन्न गणितीय खेल और लगभग 35 गणितीय चार्टों का प्रदर्शन किया गया। फिर कल्याण मंत्र द्वारा मेले का समापन हुआ।
इस गणित मेल को सफल करने में विद्यालय के आचार्य परिवार एवं छात्र परिषद के सदस्यों की अति उत्साही एवं महत्वपूर्ण भूमिका थी उक्त जानकारी संस्था के प्रचार प्रचार विभाग के प्रमुख अंजनी श्रीवास्तव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *