रायगढ़ के ललनाओं की चमकीली सफलता से बढ़ा छत्तीसगढ़ अंचल का मान

वैभवी व गुलाल ने काशी , अयोध्या में मचाया धमाल : बालिकाओं के थिरकन से अचंभित हुए दर्शक

रायगढ़ । रायगढ़ की दो बेटियों ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या व वाराणसी में आयोजित नृत्य प्रतिस्पर्धार्ओँ में उम्दा प्रदर्शन कर चमकीली कीर्ति हासिल की । कु वैभवी शर्मा जो कि रायगढ़ के धांगरडीपा की रहने वाली है ने विगत 26 दिसम्बर को अयोध्या में कृष्णप्रिया इंटरनेशनल फेस्टिवल द्वारा आयोजित कॉम्पिटिशन में भाग लेकर बेहतरीन नृत्य कौशल के जरिये प्रथम स्थान हासिल किया । बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित उसके पिता विवेक कुमार शर्मा व माता वंदना शर्मा ने यह भी बताया कि वैभवी ने 12वीं नेशनल डांस व म्यूज़िक स्पर्धा व मेले में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया जो कि विगत 28 दिसम्बर 25 को वाराणसी में आयोजित हुआ था । वहां उसके कौशल एवं प्रतिभा को न केवल भरपूर वाह – वाही मिली वरन उसका सार्वजनिक अभिनन्दन भी हुआ । इसी तरह रायगढ़ की एक और बेटी कु गुलाल राठौर ने काशी विश्वनाथ नृत्य महोत्सव में भाग लेकर रायगढ़ का मान बढ़ाते हुए शानदार द्वितीय स्थान को प्राप्त किया । 12 नेशनल डांस व म्यूजिक कॉम्पिटिशन में गुलाल का सम्मानित होना रायगढ़ के लिए निसन्देह गौरवपूर्ण उपलब्धि है । कु गुलाल स्थानीय सिविल लाइन, काली बाड़ी, दरोगा पारा निवासी मयूर राठौर व विनी राठौर की पुत्री है ।

कु गुलाल वैष्णव संगीत यूनिवर्सिटी की छात्रा है । इसके गुरु शरद वैष्णव तथा पायल माणिकपुरी हैं । इस कीर्तिमान का श्रेय सुश्री गुलाल ने अपने गुरुजनों को दिया है । वैभवी जो कि नृत्य नाद अकेडमी की छात्रा है ने भी अपनी इस चमकीली सफलता का श्रेय भी पायल मानिकपुरी तथा शरद वैष्णव को दिया है । दोनों बालिकाओं की प्रतिभा से अचंभित समारोहों के दर्शकों ने उनके माता-पिता व प्रशक्षिकों को बधाई प्रेषित करते हुए दोनों बाल प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

कु गुलाल                              कु वैभवी    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *