आएगी क्षेत्र के किसानों के जीवन में समृद्धि

मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना  के लिए 14 करोड़ 57 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति

ओपी के कहा – किसानों  के विकास के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु देव साय सरकार

रायगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में बहुप्रतीक्षित सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए 2024-25 के बजट में 14 करोड़ 57 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया था । विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करना है। इससे जल संसाधनों का सही प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा।, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो सकेगी। इस परियोजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विष्णु देव साय सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।स्वीकृति के बाद अब इस परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना न केवल कृषि क्षेत्र के विकास में सहायक होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *