रानीसागर और तारापुर में एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त

■ अंधेरे में सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने मारी बाजी!
■कहीं स्ट्रीट लाइट तो कहीं मोमबत्ती की रोशनी में लग रहे थे लाखों के दांव
■ एसएसपी शशि मोहन सिंह की विशेष टीम ने दो जुआ फड़ों का किया भंडाफोड़
रायगढ़ । जिले में जुए का कारोबार किस कदर बेखौफ होकर संचालित हो रहा था, इसका खुलासा रायगढ़ पुलिस की दोहरी कार्रवाई से हुआ है। कहीं पुरानी फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुए की महफिल सज रही थी तो कहीं गांव के अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। लेकिन जुआरियों की यह गोपनीय महफिल पुलिस की नजरों से बच नहीं सकी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन अंकुश के तहत खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने दो बड़े जुआ फड़ों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार कर 9 लाख 500 रुपये नकद जब्त किए गए।
रानीसागर में 19 जुआरी गिरफ्तार, 6.07 लाख बरामद
खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर में पुरानी हेक्सा फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के भीतर स्ट्रीट लाइट के नीचे दो पत्ती ताश से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे और जुआ फड़ से 6 लाख 7 हजार 400 रुपये नकद, दो गड्डी ताश तथा प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई।
रानीसागर से गिरफ्तार आरोपी एवं उनके पते
- कैलाश अग्रवाल (49 वर्ष), निवासी घरघोड़ा।
- राधेन्द्र गुप्ता (44 वर्ष), निवासी घरघोड़ा।
- विकास अग्रवाल (49 वर्ष), निवासी खरसिया।
- राजकमल अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- अभिषेक अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
- विनय अग्रवाल (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
- अमोल अग्रवाल (40 वर्ष), निवासी खरसिया।
- संदीप अग्रवाल (41 वर्ष), निवासी खरसिया।
- आलोक अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी खरसिया।
- संजय कुमार (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- पारस उर्फ पिन्टु (36 वर्ष), निवासी कृष्णा बिहार, रायगढ़।
- अंकित कुमार (36 वर्ष), निवासी खरसिया।
- मुरली अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- हासित गुप्ता (48 वर्ष), निवासी टेन्डा नावापारा।
- प्रतीक अग्रवाल (38 वर्ष), निवासी खरसिया।
- अमन कुमार (30 वर्ष), निवासी खरसिया।
- दिनेश अग्रवाल (53 वर्ष), निवासी खरसिया।
- शिवम अग्रवाल (25 वर्ष), निवासी खरसिया।
- नरेश कुमार (58 वर्ष), निवासी रायगढ़।
तारापुर में मोमबत्ती की रोशनी में जुआ, 10 गिरफ्तार
कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में एचपी गैस एजेंसी के पास दीवार किनारे मोमबत्ती की रोशनी में काट पत्ती का जुआ चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी तो कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 10 को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे एवं फड़ से 2 लाख 93 हजार 100 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की।
तारापुर से गिरफ्तार आरोपी एवं उनके पते
- दिनेश यादव (44 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- चमनदीप सिंह (23 वर्ष), निवासी कोष्टापारा, रायगढ़।
- रौनक अग्रवाल (37 वर्ष), निवासी रायगढ़।
- राजीव लोचन बेहरा (40 वर्ष), निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- आकाश गर्ग, निवासी मेन हॉस्पिटल के सामने, रायगढ़।
- विकास अग्रवाल, निवासी बोईरदादर, रायगढ़।
- प्रिंस सलूजा (27 वर्ष), निवासी गौरीशंकर मंदिर के सामने, रायगढ़।
- पंकज कुमार महथा (41 वर्ष), निवासी जगतपुर, रायगढ़।
- रजत गोयल (31 वर्ष), निवासी कबीर चौक, रायगढ़।
- यश अग्रवाल (29 वर्ष), निवासी गजाननपुरम, रायगढ़।
एसएसपी की चेतावनी, जारी रहेगा ऑपरेशन अंकुश
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी राहुल उइके तथा ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने दोनों स्थानों पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दोनों स्थानों की कार्रवाई में खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चंद्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीषा धुर्वे सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



