ओ.पी. चौधरी के वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ को मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान – बजरंग लेंध्रा

■ रायगढ़ के लिए गौरव का क्षण : बाबूलाल अग्रवाल को मिला ‘अग्र अलंकरण’ ‘

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की पावन बेला पर नया रायपुर में आयोजित भव्य समारोह में रायगढ़ के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल जी अग्रवाल को माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय उपमुख्यमंत्री जी एवं आदरणीय वित्त मंत्री भैया श्री ओ.पी. चौधरी जी के करकमलों से ‘अग्र अलंकरण’ से सम्मानित किया जाना रायगढ़ के अग्र वंशियों के लिए अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है।

श्री श्याम मंडल एवं अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने कहा विधायक श्री ओ.पी. चौधरी जी के वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ से ‘अग्र अलंकरण’ पुरस्कार हेतु श्री बाबू लाल जी का चयन अग्र समाज के लिए गौरवशाली उपलब्धि है।रायगढ़ अग्रवाल समाज इस गौरवशाली उपलब्धि से अभिभूत है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, यह पूरे रायगढ़ अग्र समाज का सम्मान है। समाज सेवा के क्षेत्र में बाबूलाल जी का योगदान एवं समर्पण उनकी वर्षों की मेहनत और सेवाभाव का प्रतीक है। अग्र समाज सर्वहारा वर्ग के लिए तन-मन-धन से समर्पित रहता है। प्रदेश स्तर पर रायगढ़ से बाबूलाल जी को यह सम्मान मिलना हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि है। श्याम मंडल एवं अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा ने इस उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री जी एवं विशेष रूप से वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से रायगढ़ की प्रतिभा और सेवा को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है। श्री अग्रसेन सेवा संघ, एवम श्याम मंडल रायगढ़ की ओर से  बाबूलाल अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अध्यक्ष बजरंग ने उम्मीद जताई कि उनके सेवाभावी जीवन इसी तरह से समाज और सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणा देता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *