व्यवसायी अशोक मेहता को पत्नीशोक

शीला बेन मेहता का देहावसान

रायगढ़। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व मेहता पेट्रोल पंप के संचालक अशोक मेहता की धर्मपत्नी श्रीमती शीला बेन मेहता का 73 वर्ष की आयु में 26 अक्टूबर को दुःखद निधन हो गया है। वे अत्यंत खुशमिजाज व मिलनसार प्रवृति की महिला थीं। वे अपने पीछे दो पुत्रियों स्निग्धा और स्नेहा के साथ नाती-पोतों को भरापुरा परिवार शोकाकुल छोड़ गयी है। उनके निधन से सकल जैन समाज में शोक व्याप्त हो गया है।

उनकी दोनों पुत्रियों के कल दोपहर तक रायगढ़ पँहुचने की संभावना है। दोनों पुत्रियों के रायगढ़ आगमन के पश्चात मृतात्मा के पार्थिव देह की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान साँईं शरण कॉलोनी (पोस्ट ऑफिस के पीछे , गुजराती पारा) निकाली जायेगी।
अंत्येष्ठि कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *