विकास मद के वितरण में कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा,भाजपा पार्षदों को भरपूर फंड

कांग्रेस पार्षदों ने प्रेस वार्ता कर लगाया पक्षपात का आरोप
रायगढ़ । निकाय चुनाव के समय नजदीक आ चुका है और अब तक पार्षदों को इस साल की पार्षद निधि का आबंटन नहीं किया गया है।6 लाख की पार्षद निधि पाने वार्ड के जनप्रतिनिधियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा में पार्टी के 22 पार्षदों के लिए अधोसंरचना मद में प्रति वार्ड 20 लाख यानि कुल लगभग 438 लाख का काम स्वीकृत किया गया है और कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में काम के लिए पैसा नहीं।इस पर शनिवार को कांग्रेस पार्षद दल ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर पक्षपात करने और कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रकाश नायक,महापौर जानकी काटजू व निगम सभापति जयंत ठेठवार,पार्षद संजय देवांगन ने प्रेस को संबोधित किया।
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर,सभापति व कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में पार्षद निधि को दो लाख बचाकर 4 से 6 लाख प्रतिवर्ष किया गया।वहीं कांग्रेस सरकार में कभी विपक्ष के पार्षदों से विकास मद वितरण में भेदभाव नहीं किया गया किंतु वर्तमान सरकार के द्वारा नगर निगम में विकास मद के वितरण में कांग्रेस पार्षदों की उपेक्षा की गई है।जबकि भाजपा पार्षदों को भरपूर फंड दिया गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया और कहा है कि यह सरकार और निगम प्रशासन की ओर से पक्षपातपूर्ण निर्णय है।
कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि विकास मद के वितरण में पारदर्शिता नहीं रखी गई है और भाजपा पार्षदों को अधिक फंड दिया गया है,जबकि कांग्रेस पार्षदों को फंड के नाम पर पक्षपात पूर्ण रवैया अख्तियार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निगम प्रशासन की ओर से किया गया है और यह पक्षपातपूर्ण है।हालांकि भाजपा पार्षदों ने इस आरोप के जवाब में कहा कि विकास मद के वितरण में कोई पक्षपात नहीं किया गया है और फंड का वितरण आवश्यकता के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों को कम फंड दिया गया है क्योंकि उनके क्षेत्र में कम विकास कार्य हैं।
वहीं इस मुद्दे पर निगम प्रशासन का कहना है कि विकास मद के वितरण में पारदर्शिता रखी गई है और फंड का वितरण आवश्यकता के आधार पर किया गया है। किसी भी पार्षद के साथ पक्षपात नहीं किया गया है।