लोचन नगर सशिम में उल्लास के साथ बाल- दिवस समारोह का हुआ आयोजन

■ विविध कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्नों की रही सक्रिय भागीदारी

रायगढ़ । सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में बाल दिवस हर्षोलास से मनाया गया । मुख्य अतिथि पूर्व आचार्य स्वर्गीय  अंजनी श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि  डी पटनायक जी द्वारा मां सरस्वती ॐ एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्राचार्य कुबेर माली द्वारा स्वागत एवं अतिथियों का परिचय कराया गया।विद्यालय के भैया बहनों द्वारा भाषण,गीत,चुटकुले,अनमोल वचन,सामूहिक एवं एकल गीत प्रस्तुत किए गए । प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन,जलेबी दौड़,कुर्सी दौड़,दौड़,मेंढक दौड़ चम्मच दौड़,फुगड़ी एवं अन्य अनेकानेक कार्यक्रम कराए गए। श्रीमती अनिता श्रीवास्तव जी द्वारा सभी भैया बहनों को रबर कटर पेन चॉकलेट पेंसिल आदि अपनी ओर से वितरित किया गया । स्वर्गीय अंजनी श्रीवास्तव जी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपनी ओर से भैया बहनों को बाल दिवस के अवसर पर विविध समान वितरित किए जाते थे । इस परंपरा को जारी रखा गया ।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई । श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।
उक्ताशय की जानकारी प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *