किरोड़ी तायल के दशकर्म मे श्रद्धांजलि देने पहुँचे विधायक लालजीत राठिया

घरघोड़ा । विगत दिनों नगर के कांग्रेसी युवा नेता किरोड़ी तायल का देहावसान हो गया जिससे कांग्रेस पार्टी सहित घरघोड़ा नगर मे शोक की लहर छा गयी | लम्बे समय से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर लोगों की सेवाएँ प्रदान कर लोगों के मध्य जन प्रिय रहे किरोड़ी तायल के दशकर्म मे विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने पार्टी के साथियों सहित उनके निवास स्थान मे पहुँच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके यादों एवं कांग्रेस पार्टी के प्रति स्थानीय स्तर पर किए गए अवदानों को स्मरण कर भावुक हुए |उनके साथ क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |स्व. किरोड़ी तायल सामाजिक धार्मिक संगठनों से भी जुड़कर जन समुदाय से जुड़ कर कार्य करते रहे जिससे नगर मे शोक का वातावरण छा गया |वे लम्बे समय से पूर्व मंत्री स्व. चनेश राम राठिया एवं विधायक लालजीत सिंह राठिया के भी प्रतिनिधि के रूप मे अपनी सेवाएँ दी थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *