सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर में अतिरिक्त नवनिर्मित कक्षों का विधिवत शुभारम्भ

■ प्राचार्य कुबेर माली ने दानदाताओं, सह्योगकर्ताओं के प्रति जताया आभार
रायगढ़ । आज 03 जुलाई 2026,शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में नन्हें – मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित दो कक्ष का उद्घाटन एवं पूजन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर जिन दान दाताओं ने कक्षों का निर्माण कराया सपत्नीक गोपाल कृष्ण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर समिति रायगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष,एवं व्यवसाई वर्तमान में समिति सदस्य ने अपने पिता स्वर्गीय परस राम अग्रवाल एवं माता स्वर्गीय श्रीमती जानकी देवी अग्रवाल की स्मृति में साथ ही शैलेंद्र कुमार दुबे विद्युत विभाग में कार्यरत अपने पिता स्वर्गीय रमाकांत दुबे एवं माता स्वर्गीय श्रीमती असमति की स्मृति में इन कक्षों का निर्माण करने में अपना सहयोग दिया । इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल,उपाध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर व्यवस्था प्रमुख डी पटनायक,समिति के व्यवस्थापक एल पी कटकवार उपस्थित थे।श्री कटकवार ने दोनों दानदाताओं को हृदय से इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। रमेशधर द्विवेदी सरस्वती शिशु मंदिर लक्ष्मीपुर के प्रधान पाठक जिन्होंने पूजन को सम्पन्न किया एवं प्राचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।प्राचार्य कुबेर माली ने दानदाताओं एवं सभी समिति सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया और कहा कि भविष्य में इस प्रकार का सहयोग करते रहें । मंच का सफल संचालन श्रीमती संघमित्रा मिश्रा ने किया । विद्यालय के अन्य आचार्य बंधु भगिनी श्रीमती रेणुका ठाकुर, ओजस्वी तिवारी, तरुणी साहू, ज्योति स्वर्णकार, कवि प्रिया ठाकुर, पुष्पा निषाद, केन्द्रिका पटेल,प्रतिमा गुप्ता,रीना पुष्पांजलि साहू,करिश्मा चौधरी,एवं लेखपाल उत्तरा महेश ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।











