डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में विश्व योग दिवस कार्यक्रम संपन्न


घरघोड़ा । आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर छ ग़ एवं शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मर्गदर्शन तथा एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) के कुशल नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। “एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग ” की थीम पर योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्याम,योग एवं प्राणायाम कर शारीरिक एवं मानसिक थकान को दूर करने एवं एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास किया गया। संस्था के प्राचार्य द्वारा योग के महत्व को बताए एवं इसे हमे अपने जीवन में आत्मसात करने तथा प्रतिदिन योग प्राणायाम करने हेतु प्रेरित किए एवं एस एल साहू (कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी छात्रों को स्वास्थ्य काया और निर्मल मन के लिए योग करने एवं सही खान पान अपनाने हेतु प्रेरित किए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय कर्मचारीयों में रामप्यारे सूर्यवंशी,दीपक सिंह ठाकुर,मोनिका लकड़ा,पद्मिनी भोय, एवं छात्रों में जामुली,रमा,टीना,चंदा,आदि की उपस्थिति सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *