कोलता समाज के अधिकृत लैटर-हैड का दुरुपयोग ; लैलूंगा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज



■ अवैधानिक हरकतों से बाज आने की पदधिकारियीं ने दी चेतावनी

रायगढ़ ।  विलिस गुप्ता, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर, एवं  ललित साहा जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायगढ़ के द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि “छत्तीसगढ़ कोलता रायपुर” पंजीयन क्रमांक 2609 /8.11.2009 के वर्तमान कार्यकारिणी का अनुमोदन रजिस्टार फॉर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ शासन के पत्र क्रमांक/दि-2009/317/34/नया रायपुर दिनांक 17.5.2024 के द्वारा किया गया है। इसके प्रांतीय अध्यक्ष  लोचन प्रसाद सा ग्राम सुरूंगपानी, जिला जशपुर हैं। इनके अधीन कार्यरत सभी जिला और विकास खंड के अध्यक्ष और उनके कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का लेटर पेड उपयोग करते हैं परन्तु प्रायः देखा जा रहा कि  रत्थू लाल गुप्ता द्वारा संचालित “कोलता समाज रायगढ़” के अधीन कार्यरत आंचलिक और शाखा सभा के लोग अभी भी छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने सर्व साधारण को सूचित किया है कि  रत्थू लाल गुप्ता द्वारा संचालित कोलता समाज का संबंध छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर से नहीं है। यदि उनके अधीन कार्यरत आंचलिक सभा के लोग छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग करते हैं तो वो अवैधानिक है। पूर्व में लैलूंगा विकास खंड में इस प्रकार गलत उपयोग करने पर अपराधिक प्रकरण थाना  लैलूंगा में एफ आई आर बी. एन.एस. की धारा 318(2,3,4) की गई है। कार्यवाही विवेचना जारी है। अभी  जगन्नाथ प्रधान, पुसौर द्वारा भी अपने लेटर पैड में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के नाम का उपयोग किया गया है जो अवैधानिक है, चुंकि  जगन्नाथ प्रधान के कार्यकारिणी का संबंध छत्तीसगढ़ कोलता रायपुर से नहीं है।
सभी माननीय सदस्यों को अपील की गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *