कांग्रेस सरकार ने हर छत्तीसगढ़िया को डूबो दिया कर्ज के महासागर में – उमेश अग्रवाल

जिला भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया – घोटाला करने वाली सरकार सूद में पैसे लेकर घी पीने में व्यस्त…. घोटालों का प्रदेश बना डाला….

रायगढ़ । जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा घोटाला करने वाले भूपेश सरकार ने पांच सालो को सत्ता के दौरान हर छत्तीसगढ़िया को कर्जदार बना दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा भूपेश सरकार हर महीने 460 करोड़ रुपए का ब्याज चुका रही है। घोटाले करके वाली भूपेश सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अब तक में 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है ।छत्तीसगढ़ गठन के 23 सालो के दौरान कुल एक लाख पांच हजार करोड़ का कुल कर्ज लिया गया है। जिसमे भूपेश सरकार के पांच सालो में 54 हजार करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खोखला कर दिया। वर्तमान में 84 हजार करोड़ के कर्ज पर प्रति माह 460 करोड़ ब्याज चुका कर प्रदेश के खून पसीने की कमाई को स्वाहा किया जा रहा है।भूपेश बघेल सरकार को घोटालों, कमीशनखोरी की सरकार बताते बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ का सालाना बजट महज छह हजार करोड़ रुपए का होता था जबकि भाजपा के शासनकाल में यही बजट 90 हजार करोड़ रुपए का हुआ। कांग्रेस के शासनकाल में किसानों से पांच लाख टन धान खरीदा जाता था, वह भाजपा शासनकाल के 15 वर्षों में 15 गुना बढ़ा। कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश सरकार धान खरीदी के नाम पर गिरदावरी और रकबा कटौती कर किसानों को हैरान कर रही है। भाजपा द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों के चरण पादुका, छात्रवृत्ति जैसी शुरू की गई योजनाएं कांग्रेस की मौजूदा सरकार में गायब हो गई। केन्द्र से जनकल्याण कारी योजनाओं के लिए मिली राशि को बंदरबांट किए जाने का आरोप भी लगाया। गरीबों को दिए गए हजारों क्विंटल मुफ्त अनाज भी भूपेश सरकार डकार गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश को भूपेश सरकार ने घोटालों का प्रदेश बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *