डीएमएफ निधि के असमान वितरण के आरोपों आरोपों में दम नहीं

■ मुद्दों की समझ के बिना झूठा आरोप लगाने से जनता के बीच विपक्ष की छवि खराब हो रही है – गोमती साय
रायगढ़ । जिला संवाद के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा डीएमएफ निधि के दुरुपयोग के आरोपों पर पूर्व सांसद व पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पटलवार करते हुए कहा राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस विधायकों को मुद्दों की समझ नहीं है उनके आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा नेत्री ने कहा मुद्दों की समझ के बिना झूठा आरोप लगाने से जनता के बीच विपक्ष की छवि खराब हो रही है। गोमती साय ने कहा कि कांग्रेस विधायक पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर डीएमएफ मद का प्रभावित क्षेत्रों में व्यय नहीं किए जाने का झूठा आरोप लगाते हैं। इससे पहले दिल्ली जाकर जाकर मोदी सरकार पर वोट चोरी का बेबुनियाद आरोपों लगाते हैं। जनता सब समझ रही है, विपक्ष सिर्फ आरोपों की राजनीति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में धर्मजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया के विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर न केवल मोदी सरकार पर ज्ञानेश कुमार के जरिए वोट चोरी का आरोप लगाया, बल्कि दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध स्वरूप धरने में भी शामिल हुए।
गोमती साय ने में कहा कि इन तीनों विधानसभा में तीनों विधायक के पिता उस समय से कांग्रेस के विधायक हैं, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे इस दौर में न ही ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त थे। फिर भी इनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार जी आए, उन्होंने वोट चोरी करके नरेंद्र मोदी की सरकार बना दी। ऐसे आरोपों पर जनता हंसती है। वोट चोरी के आरोप की पोल खोलते हुए गोमती साय ने आम जनता के सामने तथ्यों के साथ बात कही। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्शन कमिश्नर वी.एस. संपत थे। जब 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी जी गुजरात से जाकर देश के प्रधानमंत्री बने, उस समय इलेक्शन कमिश्नर वी.एस. संपत थे। उनकी नियुक्ति 2012 में हुई थी, वे 2015 तक इलेक्शन कमिश्नर रहे। 2012 में भाजपा की सरकार नहीं थी, उस समय सोनिया गांधी जी की सरकार थी।स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी को पूरा सम्मान देते हुए गोमती साय ने कहा कि सोनिया की सरकार इसलिए कहा है क्योंकि मनमोहन जी को एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की उपाधि कांग्रेस के ही लोगों ने दी थी। कांग्रेसी कहते थे वो एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे, रियल प्राइम मिनिस्टर सोनिया जी ही थीं, तो सोनिया जी ने ही संपत जी को अपॉइंट किया था।
उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी कहते हैं 2014 का चुनाव भी वोट चोरी से जीता गया है, जबकि इलेक्शन कमिश्नर वी.एस. संपत को 2012 में कांग्रेस सरकार ने ही नियुक्त किया था। मतलब क्या आपने ही वी.एस. संपत जी को निर्देश दिया था कि मोदी जी को चुनाव जीता दीजिए? इस तरह के बेतुके तर्क राहुल गांधी देते हैं और ऐसे ही बेतुके तर्क कांग्रेस के विधायक साय सरकार और प्रदेश के कुशल वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर लगाते हैं । डीएमएफ निधि के उपयोग पर ओपी चौधरी के ब्योरे का जिक्र भी किया।
डीएमएफ मद के दुरुपयोग के आरोप पर गोमती साय ने कहा कि जिला संवाद के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी विधानसभा सहित धर्मजयगढ़, लैलूंगा, खरसिया विधानसभा में भी इस मद से विभिन्न विकास कार्यों का पूरा ब्योरा दिया। आंकड़ों के साथ जवाब देने के बाद कांग्रेस विधायको का झूठ जनता के सामने आ गया। गोमती साय ने कांग्रेस के सभी विधायकों से पूछा इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगाने के पहले भूपेश सरकार के दौरान आपने अपने क्षेत्र में इस निधि से कौन-कौन से विकास कार्य करवाए हैं, इसके आंकड़े भी जनता को बताना चाहिए। अन्यथा जनता ये मान लेगी कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में रायगढ़ जिले का डीएमएफ मद भी बंदरबांट की भेंट चढ़ गया।
