विदेशी जमीन पर लहराया तिरंगा , ऋषभ ने बढ़ाया पूरे अंचल का मान

■इंटरनेशनल ताइक्वांडो स्पर्धा में ऋषभ सिंह ठाकुर (रोशन ) ने जीता ब्रोज मेडल
घरघोड़ा । 9 हीरोस इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप थाईलैंड में दिनांक 31 जुलाई से 2
अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित रहा। भारत की तरफ से 36 केजी वर्ग में
ऋषभ सिंह ठाकुर का शानदार प्रदर्शन कर अपने देश के लिए ब्रोंज मेडल हासिल किया। सेमी फाइनल मैच कांटे का टक्कर रहा श्रीलंका का 14 प्वाइंट और भारत से ऋषभ सिंह का 13 इस तरह 1 अंक से सेमी फाइनल में शिकस्त खाने के बाद भी ब्रोज मेडल अपने देश के लिए अर्जित किया। रायगढ़ जिले से 3 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे। जिसमें ऋषि सिंह कोच गोल्ड एवं सिल्वर, कु. अनिया सिंह गोल्ड एवं ऋषभ सिंह ब्रोंज मेडल विजेता रहे।खास बात यह रहा कि ऋषभ सिंह एक ग्रामीण स्तर का खिलाड़ी है,वह घरघोड़ा तहसील के नवागढ़ ग्राम का निवासी है और पी एम श्री सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा में कक्षा 8वीं में पढ़ता है। पिछले वर्ष से विनर ताइक्वांडो एकेडमिक जिला रायगढ़, ऋषि सिंह कोच से प्रशिक्षण ले रहा है ।ऋषभ का खेल सफ़र बेहद ही संघर्ष भरा रहा ।शुरू में मै अमरूद के पेड़ में एक सीमेंट बोरी को लटका के अभ्यास करता रहा और आज इस मुकाम तक पहुंचा। आज विदेशी सरजमी पर अपने देश का झंडा लहराया। मेरे लिए वो बहुत ही गर्व का पल था जब मेडल के साथ अपने देश का झंडा ओढ़े एवं हाथों में मेडल लिए विनर पोस्ट पर खड़ा था। बहुत गर्व की बात है कि एक ग्रामीण स्तर का खिलाड़ी जब अपने देश के लिए खेलता है। आज मेरे क्षेत्र में सभी ताइक्वांडो खेल को जानने लगे है। ऋषभ के इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता पिता का विशेष सहयोग रहा उन्होंने उसके अंदर छुपी प्रतिभा को भांप गए और प्रशिक्षण के लिए रायगढ़ भेजे। प्रशिक्षण के दौरान मेरे नाना, बड़ी मम्मी, रोशनी,प्रियल,श्रीजल दीदी लोग भी मेरे हमेशा उत्साह एवं मनोबल बढाते रहे साथ में घर से रोज प्रशिक्षण स्थल लाते ले जाते थे। एक बात और बता दूं कि स्कूल गेम में पेंड्रा में आयोजित जोन लेबल मैच जीत कर ऋषभ का चयन स्टेट लेबल में हो गया है जिसका आयोजन 15 अक्टूबर से 18अक्टूबर 2026 तक रायपुर में होगा ।वहां भी भाग लेने जाएगा। इस बड़ी उपलब्धि पर पूरा देश एवं छत्तीसगढ़ के साथ क्षेत्रवासीयों ने उज्ज्वल भविष्य एवं जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दिये।










