नदी तट को चौपाटी की तर्ज पर विकसित करने की एक और कवायद

नया स्पॉट के लिए निगम में 1.30 करोड़ की योजना
रायगढ़ । शहर के बीच से गुजरने वाली केलो नदी के किनारों को सुंदर बनाने के लिए कभी गंभीर प्रयास नहीं किए गए। इस बार संभवत: कुछ नए काम भी होंगे। नगर निगम ने केलो नदी के किनारे शनि मंदिर वाली तरफ कुछ स्पॉट डेवलप किए जाएंगे जहां लोग परिवार सहित जाकर तफरीह कर सकें।
कई बड़े शहरों में नदी किनारे रिवर कॉरीडोर विकसित किया गया है, लेकिन रायगढ़ में इतनी अच्छी लोकेशन होने के बावजूद कभी नदी किनारों को चैपाटी की तर्ज पर ठीक से विकसित नहीं किया गया। अब नगर निगम ने शनि मंदिर वाले हिस्से पर नदी किनारे रिवर बेड से ही ऊंचा उठाते हुए कुछ नए स्पॉट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
रोड की हाइट पर ही लोगों के बैठने के लिए नदी के कुछ फुट अंदर की ओर स्ट्रक्चर बनाया जाएगा। सुबह शाम लोग इन जगहों पर बैठकर आनंद ले सकेंगे। इन स्पॉट को चैपाटी की तरह विकसित किया जाएगा। इसके लिए 1.30 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। इस हिस्से में नदी ज्यादा चैड़ी होने के कारण पानी ज्यादा ऊपर भी नहीं आता। इसलिए भी ऐसा प्रस्ताव बनाया गया है। केलो नदी के किनारे यह निर्माण खरार्घाट पुल तक किया जा सकता है। निगम आयुक्त एस जयवर्धन ने बताया कि नदी किनारे को आम लोगों के लिए तफरीह करने विकसित किया जाएगा। लोग अपने परिवार सहित आकर घूम सकें और उनके बैठने के लिए सुविधाजनक निर्माण करने का प्रपोजल तैयार किया गया है।