शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में 27 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन


रायगढ़ । युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बोईरदादर, रायगढ़ द्वारा दिनांक 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैंप में जिले की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों द्वारा विभिन्न व्यवसायों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य रूप से जिंदल स्टील एंड पावर, JSW Steel Raigarh, MSP Raigarh, SSD पूंजीपथरा रायगढ़, जगदंबा स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड, नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड जैसी कंपनियां भाग लेंगी।
प्लेसमेंट कैंप में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट एवं ओवरहेड क्रेन ऑपरेटर सहित विभिन्न व्यवसायों के कुल 141 रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी। जिंदल स्टील एंड पावर द्वारा फिटर एवं वेल्डर व्यवसाय में 20-20 अप्रेंटिस पदों के लिए चयन किया जाएगा, जिसमें ₹15,000 प्रतिमाह वजीफा निर्धारित है। इसके अतिरिक्त JSW Steel Raigarh द्वारा 10 पदों तथा MSP Raigarh द्वारा 15 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अन्य कंपनियों में भी अप्रेंटिसशिप अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इस प्लेसमेंट कैंप का मुख्य उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को उनकी तकनीकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है। इससे युवाओं को उद्योगों में कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा तथा उनके कौशल विकास और भविष्य की रोजगार संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
संस्था के प्राचार्य ने  इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अपील की  है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
इस प्लेसमेंट कैंप से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु इच्छुक उम्मीदवार कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बोईरदादर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी प्लेसमेंट संबंधी विस्तृत जानकारी संस्था की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
वेबसाइट: https://placementitiraigarh.cgititest.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *