आपका स्वागत है कटारिया जी

रायगढ़ । राजा चक्रधर सिंह जी के बाद सेठ किरोड़ीमल ने बेहद दूरदर्शिता के साथ हमारे शहर रायगढ़ को जो आकार दिया था, वह वर्षों तक इस शहर की जरूरतों को पूरा करता रहा।

इधर नब्बे के दशक से जो औद्योगीकरण हुआ उसने शहर के बुनियादी ढाँचे पर इतना अधिक दबाव बनाया कि सन 2000 आते-आते यह शहर बेहद असुविधाजनक और समस्याग्रस्त शहर में तब्दील हो गया। शहर की समस्याओं के निराकरण के छूट-पुट प्रयास तो हुये लेकिन वे नाकाफी साबित हुये। ऐसे समय में शहर को एक बड़ी सर्जरी और एकमुश्त समाधान की जरूरत थी। ठीक इन्हीं परिस्थितियों में एक सक्षम कलेक्टर की पदस्थापना रायगढ़ में हुई। अपनी कल्पनाशीलता, योजनाबद्ध कार्यक्रम, अथक मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से इस युवा अधिकारी ने रायगढ़ के जिस तरह से कायाकल्प किया, उसने इस दम तोड़ते हुये शहर को नवजीवन दिया। आज वही दमदार कलेक्टर अमित कटारिया लम्बे समय के अंतराल में रायगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।
स्वागत है अमित कटारिया जी, हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

(मुकेश जैन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *