सी ए का इम्तिहान उत्तीर्ण कर मिंटू ने बढ़ाया रायगढ़ का मान….

रायगढ़ । शहर के होनहार युवक दीपांशु जैन (मिंटू) ने सी.ए. परीक्षा पास कर गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। दीपांशु जैन आरंभ से मेधावी रहे हैं। उसने 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में भी सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिंदल स्कूल में टॉप किया था। सी. ए. की इंटरेंस परीक्षा भी दीपांशु ने एक ही प्रयास में पास की थी। स्कूल के बाद उसने मुम्बई की एन. एम. आई. एम. एस कॉलेज में प्रवेश हासिल किया। फिर मीठी बाई कॉलेज मुंबई से बी.कॉम. की डिग्री ली। सी.ए. हेतु आर्टिक्लशिप मुम्बई की जी. एम. जे. एंड कंपनी के सी.ए. शौमित गोयल एवं रायगढ़ के प्रतिष्ठित सी.ए. सुनील अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया। दीपांशु जैन भाजपा नेता मुकेश जैन व रीटा जैन के सुपुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *