भूपेश सरकार को आईना दिखा कर उमेश अग्रवाल ने बताया गौठानो का भ्रष्टाचार

विधायक को चुनौती , साथ में चलकर खुली आंखों से देखे गौठानो का भ्रष्टाचार…..
रायगढ़ । चलाबो गौठान खोलबो पोल के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत जिला ध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने लोइंग मंडल के तहत ग्राम कोयलंगा एवम कुकुर्दा स्थित गौठानो का आम जनता के सामने निरीक्षण करते हुए पंचनामा तैयार किया। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने विधायक प्रकाश नायक को चुनौती देते हुए गौठानों में साथ चल कर खुली आंखों से प्रमाण देखने की बात कही। दो छोटे से गौठानो में भ्रष्टाचार को किस तरह से अंजाम दिया गया उसका पंचनामा बना कर प्रमाण देते हुए जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा ग्राम कोयलंगा के बेहरापाली गौठान में एक भी गाय नही है। गरूआ के लिए निर्मित गौठान पर हुए जमकर भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए कहा गायों के पीने के लिए निर्मित पानी पीने वाली टंकी में कचरा भरा हुआ है। विधायक बताए कि जिस टंकी में कचरा भरा हो वहां गाए पानी कैसे पी सकती है? पूरे प्रदेश में गौठानो के निर्माण एवम गोबर खरीदी के नाम पर भुगतान किए गए हजारों करोड़ का भुगतान दो हजार के गुलाबी नोटो के रूप में कांग्रेसियों के पास मौजूद है। गांव की जनता जब गौठानो को रोज देखती है तो उसे भूपेश सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का एहसास रोज होता है।पानी टंकी के निर्माण के नाम पर 19 लाख की राशि के भुगतान हेतु गांव के सरपंचों पर अनैतिक रूप दबाव डाला गया बात नही मानने पर उन्हे बर्खास्त करने mi धमकी दी गई। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा मनरेगा ग्राम विकास एवम मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा सहित अन्य योजनाओ हेतु 14 एवम 15 वे योजना के तहत धन राशि मुहैया कराई गई। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने ग्राम पंचायत पर अनैतिक दबाव डालकर यह धन राशि गौठानो के निर्माण कर खर्च की ताकि जमकर भ्रष्टाचार किया जा सके।भूपेश सरकार के इस अविवेक पूर्ण निर्णय की वजह से न केवल गांवो का विकास रुक गया अपितु गायों को गौठान भी नही मिला । गौठानो के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार को काली कमाई दस जनपथ तक भेजी गई। ग्राम विकास हेतु पंचायतो में आई धन राशि का गौठान निर्माण के नाम पर बंदर बांट किया गया। मनरेगा के तहत आई 19 लाख की धन राशि कोलंगा गौठान निर्माण के भुगतान में खर्च की गई ।स्थानीय विधायक प्रकाश नायक को इसका जवाब देना चाहिए। गौठान का अपूर्ण निर्माण स्वय भ्रष्टाचार को प्रमाणित कर रहा।
गाँव के सरपंच ने आश्चर्य जनक जानकारी देते हुए कहा हमारे क्षेत्र में निर्मित गौठान की जानकारी नहीं है। सरपंच ने इस चर्चा के बाद गौठान होने की जानकारी मिलने की बात कही। सबंधित क्षेत्र के नाका से मोबाइल में चर्चा के दौरान बताया गौठान अध्यक्ष साहू जी हैं ।साहू जी के निवास पर संपर्क कर पोर्टल में दिखा रहे गोबर खरीदी के संबध में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा मेरी जानकारी में नही है । मैं नाम मात्र का अध्यक्ष हूं। नाका वाले मुझसे हस्ताक्षर युक्त आधार कार्ड ले कर गए है। उस दौरान मुझे गौठान अध्यक्ष होने की जानकारी नहीं थी। सरपंच एवं साहू जी के साथ लाइव चर्चा करने की जानकारी देते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा गौठानो के पोल खोल अभियान से घबरा कर सभी अधिकारियों को मौखिक निर्देश दिए गए है कि गौठानो के संबध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाए। अधिकारी गौठानो के संबंध में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं है । भाजपा द्वारा शुरू किए गए अभियान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेश अग्रवाल ने सलाह देते हुए कहा पहले कांग्रेस अपने नासमझ नेता राहुल गांधी को हिंदू और हिंदुत्व का फर्क तो समझा ले उसके बाद गौठानो और गौशाला का फर्क समझाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर विदेश गाड़ी में कुत्ता घुमाने वाले गौठान जा रहे है इस पर जिला भाजपा अध्यक्ष के प्रतिक्रिया देते हुए कहा आसाम के कद्दावर कांग्रेस नेता हेमंत विश्वा ने यह कहते हुए कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी कि राहुल गांधी से जब वे मिलने गए तो मिलने की बजाय दिन भर अपने कुत्ते के साथ खेलते रहे । हेमंत विश्वा ने इस घटना से कुपित होकर पार्टी छोड़ दी राहुल गांधी की नजर में कांग्रेसी नेताओं की बजाय एक कुत्ते की अहमियत अधिक है। रही बात चुनाव नजदीक आने पर सक्रियता की तो ये वही भाजपा है जिसने दो सीटो से सफर शुरू किया और आराम तलब पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस को सत्ता से बेदखल किया। प्रदेश की जनता ने भरोसे की साथ कांग्रेस को एतिहासिक बहुमत देते हुए सत्ता सौंपी उसका हश्र शराब घोटाला कोयला घोटाला एवम गौठान घोटाला के रूप में देख हर छत्तीसगढ़िया रो रहा है। कांग्रेस के लिए सत्ता मेवा खाने का जरिया है जबकि भाजपा के लिए सत्ता आम जनता की सेवा का जरिया है।