शिव सेना प्रदेश में निकालेगी तोड़ो यात्रा,
पार्टी मुख्यालय मुम्बई से पहुंचा प्रचार रथ….

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के 40 वर्षों कि मेहनत एवं शिव सैनिकों की निष्ठा का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सौजन्य एवं राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल के प्रयास से छत्तीसगढ़ शिवसेना को शिवसेना प्रचार रथ प्रदान किया गया जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिंदे के सुपुत्र एवं कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे ने भगवा ध्वज दिखा कर किया। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार एवं छत्तीसगढ़ शिव सेना के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया गया एवं छत्तीसगढ़ आगमन के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। धनंजय सिंह परिहार ने प्रदेश के शिव सैनिकों की बात को मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र के कई विधायकों एवं सांसद तक पंहुचाया। वही 1 मई 2023 मजदूर दिवस का शुभ मुहूर्त मे तोड़ो यात्रा प्रारम्भ होना है जो पुरे प्रदेश का 90 विधान सभा मे से लगभग 45 विधान सभा तक यह चुनावी रथ प्रथम चरण मे भ्रमण करेगा जिसमे जगह जगह नुक्कड़ सभा होगी। मिशन 2023 का आगाज प्रचार रथ के माध्यम से किया जाएगा। शिव सेना विचार हिंदुत्व का, विश्ववास जनसामान्य का व विकास अपने राज्य का ये तीन बातों पर चुनाव मैदान में जाएगी।
इस तोड़ो यात्रा के माध्यम से शिव सेना आम जनता तक इस बात को पँहुचायेगी कि वर्तमान व पूर्ववर्ती सरकारों ने छत्तीसगढ़ियों के साथ केवल लोक लुभावन वायदे कर छल कपट के साथ सत्ता हासिल की है। स्थानीय उद्योगों में छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों का पहला हक है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नही दे रही है। हमे बेरोजगारी भत्ता नही बल्कि रोजगार चाहिए जो हमारा अधिकार है। किसानों का फ़सल का क़ीमत किसान को तय करने का अधिकार मिले जैसे छत्तीसगढ़ की जनता के हित मे विभिन्न मुद्दे रखे जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में व्याप्त भारी भ्र्ष्टाचार को तोड़ने के लिए शिव सेना के तीर कमान का साथ देने का आव्हान भी किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *