राहुल गौतम दम्पत्ति ने इटली के वेनिस शहर में बढ़ाया रायगढ़ का मान

■ शहर का नाम रोशन करने पर शुभचिंतकों ने दी बधाई

रायगढ़ । आज मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने इटली के वेनिस शहर में होने वाले VENICE ART BIENNALE 2026 का उल्लेख किया है। यह रायगढ़ के लिये इस मायने में गौरवान्वित करने वाली बात है कि इसमें रायगढ़ शहर के युवक राहुल सिंह गौतम व उनकी पत्नि यूरेका ने साथी कलाकारों की टीम के साथ भाग लिया। इस विश्वस्तरीय प्रदर्शनी में उनके द्वारा निर्मित पवेलियन को प्रथम पुरुष्कार मिला है। भारत, छत्तीसगढ़ व रायगढ़ का नाम रौशन करने पर राहुल -यूरेका सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

राहुल सिंह गौतम दारोगापारा, रायगढ़ निवासी उपेंद्र सिंह गौतम व श्रीमती दिव्या गौतम के सुपुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *