डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शिक्षा के मंदिर में युवा मोर्चा ने रोपे फलदार पौधे

छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री और मिठाई वितरित

रायगढ़ । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शिक्षा के मंदिर में फलदार पौधे रोपते हुए बच्चों को पाठ्य सामग्री औऱ मिष्ठान वितरित किया गया।
रायगढ़ के चक्रधर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अंबेडकर आवास के प्रांगण में बीते 23 जून को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिला भाजयुमो मंत्री रजत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष विलीस गुप्ता रहे। भाजपा नेता विलीस गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ पर्यावरण की रक्षा करना भी हम सबका कर्त्तव्य है।
सादगी लेकिन बेहद गरिमामय कार्यक्रम में प्रधान पाठक जनक राम भोय, शिक्षिका श्रीमती अनिता गुप्ता, श्रीमती उमा पटेल, भाजयुमो नेता आशीष देहरी, सचिन पटेल और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *