कांग्रेस ने गरीबों के आशियाने उजाड़े, भाजपा पक्का घर देगी : जोगी डीपा मामले पर उमेश अग्रवाल का बड़ा ऐलान

■ ‘भूपेश सरकार ने सेठों को जमीन बेची, हमने गरीबों को घर दिया’ उमेश अग्रवाल ने कहा, ‘यही है कांग्रेस-भाजपा का फर्क’
■ सेठों को जमीन, गरीबों को लाठी’ — उमेश अग्रवाल ने खोला भूपेश सरकार का कच्चा चिट्ठा
■ ‘हम तोड़ते नहीं, जोड़ते हैं’ — जोगी डीपा के गरीबों को उमेश अग्रवाल की गारंटी
■ विपक्ष में FIR झेली, सत्ता में कर्तव्य निभा रहे’ — उमेश अग्रवाल का कांग्रेस को आईना
रायगढ़ । जोगी डीपा में तोड़फोड़ को लेकर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ने बड़ा बयान देते हुए कहा झोपड़ी वाले पक्के मकान में रहेंगे’ कांग्रेस के गरीब प्रेम पर उमेश अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा जोगी डीपा में तोड़फोड़ को लेकर कांग्रेस जबरन ‘गरीब हितैषी’ दिखाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस को विपक्ष धर्म का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा, भाजपा राज में झोपड़ी में रहने वाले पक्के मकानों में जाएंगे. हम तोड़फोड़ नहीं, पुनर्वास की नीति पर काम कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने सत्ता रहते सरकारी जमीन ना केवल धन्ना सेठों को बेची बल्कि उन पर वर्षों से काबिज गरीबों को बिना विस्थापित लिए लाठी मार कर भगा दिया। उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे, भूपेश सरकार ने सत्ता में रहते सरकारी जमीनों को सेठों-साहूकारों को कौड़ियों के भाव बेच दिया. उन्हीं सरकारी जमीनों पर वर्षों से काबिज गरीबों को लाठी के बल पर विस्थापित कर दिया गया. भूपेश सरकार के एक गलत फैसले से रातों-रात बेघर हुए गरीबों की आँखों से आज भी दर्द के आंसू नहीं सूखे. कांग्रेस बताए, 5 साल में सरकारी जमीनों पर कितने सामुदायिक भवन बनाए? भाजपा ने ढाई साल में एक दर्जन से अधिक सामुदायिक भवन बनाकर विभिन्न समाज के लोगों को सौंपे कर जनभावना का सम्मान किया। विपक्ष के दिनों में किए गए संघर्षों को याद दिलाते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा, विपक्ष में हम सड़क पर थे, सत्ता में जनता के द्वार पर है। किसानों की मांगों को लेकर कोडातराई राष्ट्रीय राजमार्ग का घेराव हो, या सड़कों की दुर्दशा पर तत्कालीन महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में घरघोड़ा से रायगढ़ तक दो दिवसीय पदयात्रा हो, या गौठानों की दुर्दशा पर निगम का घेराव — आम जनता हर बार भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही। 10 हजार लोग ओपी चौधरी के साथ चले और ओपी चौधरी जी जमीन पर सोए थे.।जनता के इसी विश्वास का नतीजा है कि भाजपा ने रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की कांग्रेस के मौजूदा विरोध को ‘कागजी और रस्म अदायगी’ बताते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस सड़क की लड़ाई का धर्म भूल गई सत्ता में रहते भ्रष्टाचार-अनियमितताओं के रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस आज विपक्ष का धर्म भी भूल गई. अखबार में विज्ञप्ति देकर कागजी विरोध करने वाले कांग्रेसी भी जानते हैं कि भाजपा सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। उन्हें किसी भी लड़ाई में जनता का साथ नहीं मिलेगा। ढाई साल में कांग्रेस की किसी सड़क की लड़ाई में आम जनता साथ नजर नहीं आई ।
उमेश अग्रवाल ने कहा, यही फर्क है भाजपा और कांग्रेस में. भाजपा विपक्ष के दौरान अपना धर्म नहीं भूलती और सत्ता के दौरान अपना कर्तव्य नहीं भूलती. इसीलिए देश के नक्शे और जनता के दिल से कांग्रेस खत्म होती जा रही है. हम जोगी डीपा में तोड़फोड़ नहीं करेंगे, बल्कि हर झोपड़ी वाले को पक्का मकान देंगे. PM आवास और महतारी वंदन से हर गरीब के जीवन में बदलाव आ रहा है।
उमेश अग्रवाल ने कहा भूपेश सरकार ने गरीबों को उजाड़ा, सेठों को जमीन बेची जबकि भाजपा ने ढाई साल में 12+ सामुदायिक भवन बने रिक्त पड़े इतवारी बाजार में शानदार सिंदूर पार्क बना । मेरिन ड्राइव में रिक्त पड़े सरकारी भूमि पर युवाओं की शिक्षा हेतु प्रदेश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा परिसर का निर्माण हुआ। विकास ना केवल जमीन पर हुआ बल्कि पहाड़ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। कोतरा रोड बाई पास की दुर्दशा सर्किट हाउस मार्ग की दुर्दशा का स्मरण कराते हुए कहा भाजपा की सत्ता आते ही सड़को का कायाकल्प हो गया अब भजन गायक राकेश शर्मा की तरह किसी गायक को सड़को की दुर्दशा को मोर रद्दा ला बनवा दे ओ दाई की तरह भजन गाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।




