ज्ञानेश्वर को रायगढ़ भाजपा में मिला मीडिया का प्रभार

रायगढ़। प्रदेश भाजपा द्वारा जिला भाजपा के ऊर्जावान साथी ज्ञानेश्वर सिंह गौतम को रायगढ़ जिला का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पार्टी ने रायगढ़ विधानसभा हेतु भी मीडिया का प्रभार सौंपा है।
उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वर सिंह गौतम विगत दो दशकों से भाजपा के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने पूर्व में जिला प्रवक्ता और नगर भाजपाध्यक्ष के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। प्रदेश भाजपा द्वारा उन्हें दोहरा दायित्व सौंपे जाने का पार्टी के बड़े – छोटे सभी नेताओं ने स्वागत किया है।