भूपेश सरकार से त्रस्त जनता आगामी चुनाव में भाजपा को सौपेगी सत्ता – ओपी

संभागीय बैठक के दौरान निजी चैनल से हुई चौधरी की राजनैतिक विषयों पर अहम चर्चा

रायगढ़ । प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने संभागीय बैठक के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान कहा भूपेश सरकार की कारगुजारियों से त्रस्त जनता भाजपा को आगामी विधान सभा चुनाव में सत्ता सौपेगी। बैठक के दौरान हुई चर्चा एवम भाजपा की कमियों के सवाल पर जवाब देते हुए ओपी ने कहा भाजपा संगठनात्मक पार्टी है। संगठन का कार्य 365 दिनो तक अनवरत चलता है।इस क्रम में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर विधानसभा स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में 38 नेताओ के नाम तय किए गए जो तय किए गए विधान सभा में जमीनी कार्यकर्ताओ से संपर्क कर रिचार्ज कर संगठन को मजबूत करेंगे। इसी तर्ज पर संभाग स्तर की बैठके होंगी जिसके राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। भाजपा की लड़ाई भूपेश बघेल से है या कांग्रेस से है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार माफिया गिरी और भ्रष्टाचार के जरिए प्रदेश से एकत्र किए गए पैसे गांधी परिवार को पहुंचाने का काम कर रहे है यही वजह है कि पैसा पहुंचाने की वजह से भूपेश बघेल की सरकार को ढाई साल के बाद भी एक्सटेंशन मिला हुआ है। प्रदेश में लूट माफिया गिरी से उगाही किए गए पैसों से देश को चलाया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार गांधी परिवार के लिए उगाही का एटीएम बन गई है। 15 सालो से भाजपा की सरकार को हटाकर भूपेश सरकार को लाने के गलती का एहसास आम जनता को हो चुका है। दुर्ग में भाजपा कमजोर है यहां कांग्रेस से निपटने की रणनीति के सवाल पर ओपी ने कहा जनता के आशीर्वाद की हैट्रिक से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनती रही। 1984 में दो सीटो से पूरा हुआ सफर ढाई दशक बाद पूर्ण बहुमत पर पूरा हुआ। मुट्ठी भर लोगो से शुरू हुई वैचारिक यात्रा पूर्ण बहुमत के आकर रूकी यह सब कुछ पार्टी की अच्छी सोच और भाजपा के सिद्धांत की वजह से संभव हो सका। यह बात प्रदेश की जनता भी अच्छी तरह से देख समझ रही है। पंद्रह सालो के सुशासन पर कांग्रेस का भ्रष्ट तंत्र हावी हो गया। भाजपा के सुशासन पर माफिया गिरी गुंडागर्दी हावी हो गई। इस अंतर को जनता साफ तौर पर समझ रही है। निश्चित रूप से जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और कमल फूल खिलेगा। ओम माथुर के निरंतर दौरे से प्रदेश की जनता एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराए जाने के सवाल पर प्रदेश महामंत्री में कहा ओम माथुर जी ने पार्टी को सर्व व्यापी के साथ सेवा भावी बनाने पर जोर दिया है। उनका मूल मंत्र है कमल का फूल यही हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है। सबसे पहले राष्ट्र यह मूल सिद्धांत हमे सिखाया गया है। उनका स्पष्ट संदेश है पार्टी से ऊपर देश है। कार्यकर्ताओ के लिए उनका जीवन एक पाठशाला की तरह है। ओम माथुर का पूरा जीवन संगठन के लिए समर्पित रहा। यही वजह है कि भाजपा के जरिए एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव हो पाया। ऐसे समर्पित भाव की वजह से भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उनके जीवन से कार्यकर्ताओ को देश के प्रति समर्पण सेवा का संदेश मिलता है। छग में भाजपा को कितनी सीट मिलेगी इस सवाल पर ओपी चौधरी ने पूरे विश्वास के साथ कहा प्रदेश मे भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। प्रदेश में द्वितीय पंक्ति के नेताओ केदार कश्यप विजय शर्मा और ओपी चौधरी की जमीनी भूमिका भाजपा के लिए क्या होगी? इस सवाल पर ओपी ने गंभीरता से कहा पार्टी एक तालमेल के साथ वरिष्ठ जनों के अनुभव मार्गदर्शन के जरिए नई लोगो की ऊर्जा के तालमेल के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। भाजपा परिवार वादी पार्टी नही है।सभी को समान अवसर देते हुए पार्टी की सतत यात्रा नदी की तरह आगे बढ़ती जाती है।सभी लोगो को साथ लेकर सामंजस्य बनाकर पार्टी लगातार काम कर आगे की रणनीति तैयार कर रही है। भाजपा के अलावा अन्य किसी पार्टी की संभावना पर ओपी चौधरी ने कहा सभी पार्टियों की अपनी अपनी भूमिका एवम शक्ति है। 2003 के दौरान
विद्या चरण शुक्ल की एनसीपी ने सात प्रतिशत वोट हासिल कर अपनी ताकत दिखाई। हमारे प्रदेश के क्षेत्र विशेष में बहुजन समाज पार्टी का वोट बैंक है।पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान जोगी कांग्रेस के विधायक जीत कर आए । गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी का भी लंबे समय से छत्तीसगढ़ में स्पष्ट रूप से राजनीतिक अस्तित्व रहा है। सीपीआई का दंतेवाड़ा सुकमा कोंडा जैसे सीटों में उनकी दमदार मौजूदगी रही है। छोटे रूप मे सही सभी क्षेत्रीय पार्टियों में स्वय को बरकरार रखा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *