सशिम लोचन नगर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

■ विविध रचनात्मक कार्यक्रमों के साथ किया गया गुरु- महिमा का बखान
रायगढ़ । सरस्वती शिशु मंदिर लोचन नगर रायगढ़ में महर्षि वेदव्यास की जयंती उपलक्ष में विद्यालय में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय में सरस्वती शिशु मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ के व्यवस्था प्रमुख डी पटनायक , प्राचार्य कुबेर माली एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मां सरस्वती,ॐ एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।अतिथि स्वागत तिलक रोली के साथ किया गया । विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें महर्षि वेदव्यास की जीवनी,श्लोक,भाषण ,गीत एवं गुरु की महिमा से संबंधित अनेक दोहे भैया बहनों के द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता है ।अंत में प्राचार्य द्वारा गुरु ही सही गलत,उचित अनुचित राह दिखा कर एक इंसान को साक्षर करने के साथ ही समाज में काबिल इंसान बनता है कहा से।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। श्रीमती संघमित्रा मिश्र ने कार्यक्रम संचालन किया।












