जिला ग्रंथालय रायगढ़ का नामकरण शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम पर किया जाए – ओपी

कहा – शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से भी ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों तक का त्याग कर दिया..

रायगढ़ । शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी के मूर्ति अनावरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी।अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि रायगढ़ वासियों को गर्व है कि विप्लव त्रिपाठी हमारी रायगढ़ की जमीन से पैदा हुए थे जिन्होंने दुनिया के सामने एक उदाहरण रखा। जो इंसान होता है उसकी नीचे जाने की भी कोई सीमा नहीं है और ऊंचा स्थान हासिल करने की भी कोई सीमा नहीं है। एक जानवर से भी ज्यादा खतरनाक और समाज के लिए नुकसानदेह हो सकता है इंसान। क्यों कि इंसान को बुद्धि , IQ बहुत ज्यादा दिया है भगवान ने। तो ज्यादा बुद्धि होने के कारण ज्यादा पढ़ लिख जाने के कारण एक जानवर से भी ज्यादा इंसान मानवता को नुकसान पहुंचा सकता है।जैसे कोई आतंकवादी terrorist जाकर के बम ब्लास्ट करके नुकसान पहुंचाता है।
वहीँ इंसान ऊपर उठकर के कुछ अच्छा काम करना चाहे तो ऊंचाइ की भी कोई सीमा नहीं होती है।वो देवत्व से भी ऊंचे धरातल को प्राप्त कर सकता है। देवता से इंसान बड़ा और ऊंचा हो सकता है क्यों?? देवता तो अमर होते हैं अपना वो कुछ त्याग करना चाहें तो धन का त्याग कर सकते हैं ,समय का त्याग कर सकते हैं, जमीन का त्याग कर सकते हैं लेकिन अमर होने के कारण वो अपने प्राण का त्याग नहीं कर सकते। इंसान अमर नहीं होता है इसलिए देश के लिए अपने धन का,समय का, जमीन का, घर का सबका त्याग करने के साथ साथ वो अपने प्राणों का भी दान और त्याग कर सकता है।इसलिए इंसान देवत्व से भी ऊंचे धरातल को प्राप्त कर सकता है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी देवत्व से भी ऊंचे धरातल को प्राप्त करने वाले व्यक्तित्व हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों तक का त्याग कर दिया।यह त्याग देश के लिए और हम सब के लिए बहुत गर्व का विषय है।हमारी आज की पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी हमेशा देश के लिए अपने प्राणों का त्याग देने वाले कर्नल विप्लव त्रिपाठी को याद रखेगी। रायगढ़ का विधायक एवं प्रतिनिधि होने के नाते मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि जिला ग्रंथालय का नामकरण शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के नाम पर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *